चाय पीने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 10:17

चाय पीने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए, नहीं तो सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

चाय पीना अधिकतर लोगों को काफी पसंद है वह दिन में कई बार चाय पीते हैं परंतु बहुत से कम लोग ऐसे होंगे जिनको यह पता होगा कि चाय पीने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए। कुछ ऐसी चीजें हैं जिनको चाय पीने के बाद (Chai Peene Ke Bad Kya Nahin Khana Chahie) या चाय के साथ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है चाय पीने के बाद नींबू कोल्ड ड्रिंक बेसन दही पानी और ठंडी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
चाय पीने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए
1. बेसन का सेवन ना करें
चाय के साथ पकौड़ी और नमकीन खाना काफी पसंद है परंतु क्या आपको पता है कि चाय के साथ बेसन से बनी पकौड़ी और बेसन वाली नमकीन खाने से स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचता है। चाय पेट में गैस बनाती है और बेसन से बनी हुई चीजें भी हमारे पेट में गैस बनाते हैं यदि आप चाय के साथ बेसन से बनी चीजों का सेवन करते हैं तो आपको पेट से संबंधित समस्या होने का खतरा हो सकता है।


2. पानी का सेवन तुरंत ना करें
चाय पीने के बाद कुछ लोगों को प्यास लग जाती हैं और वह चाय पीने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। ऐसा करने से हमारे पाचन तंत्र के ऊपर बहुत बुरा असर पड़ता है जिसके कारण हमारे पेट में एसिडिटी हो सकती हैं इसलिए हो सके चाय पीने से पहले पानी का सेवन कर ले।

3. नींबू का सेवन ना करें
यदि आप चाय पीने के बाद नींबू का सेवन करते हैं तो आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने का खतरा हो सकता है क्योंकि दूध वाली चाय पीने के बाद यदि आप नींबू का रस या फिर नींबू से बनी कोई भी चीज का सेवन करते हैं तो आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है क्योंकि नींबू दूध को पढ़ने के काम आता है और यह आपके पेट में जाकर आपके पेट को भी क्षति पहुंचा सकता है।
4. दही का सेवन ना करें
चाय की तासीर गर्म होती है और दही दही की तासीर ठंडी होती है यदि आप चाय पीने से पहले या चाय पीने के बाद दही से बनी चीजों का सेवन करते हैं तो आपको सर्दी जुकाम जैसी समस्या हो सकती है इसलिए चाय पीने के पहले या बाद में दही से बनी चीजों का सेवन ना करें।

5. कोल्ड ड्रिंक का सेवन ना करें
यदि आप चाय पीने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। कोल्ड ड्रिंक में कई प्रकार के केमिकल और सोडा का प्रयोग किया जाता है सोडा दूध के साथ रिएक्शन करके पाचन संबंधित समस्या होने का खतरा होता है इसलिए चाय पीने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

6. ठंडी चीजों से करें परहेज
चाय पीने के तुरंत बाद हमें ठंडी चीजें नहीं पीनी चाहिए क्योंकि चाय गर्म तासीर की होती हैं और यदि हम इसके तुरंत बाद ठंडी चीजों का सेवन करते हैं तो हमें पाचन संबंधी समस्या हो सकती है या फिर आपको सर्दी जुकाम जैसी भी समस्या होने का खतरा हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info